Wednesday 17 July 2019

Nanhi Munni Gudiya Rani | Hind rhyme by Jugnu Kids

नन्ही मुन्नी गुड़िया रानी
बाते करती बड़ी सयानी
मीठी सी जिसकी वाणी
नन्ही मुन्नी गुड़िया रानी



सुन्दर प्यारा गोल सा मुखड़ा
लगती है वो चांद का टुकड़ा
छोटी छोटी आंखे बड़ी सुहानी
नन्ही मुन्नी गुड़िया रानी

पापा की है आंख का तारा
हो जैसे कोई सपना प्यारा
मम्मा की वो कहे कहानी
नन्ही मुन्नी गुड़िया रानी

खूब पढ़ेगी, आगे बढ़ेगी,
नही किसी से कभी डरेगी
याद दिलादे सबको नानी
नन्ही मुन्नी गुड़िया रानी

No comments:

Post a Comment