Showing posts with label hindiquote. Show all posts
Showing posts with label hindiquote. Show all posts

Friday, 9 August 2019

Dadaji | Grand father Quotes by Jugnu Kids

ये हैं मेरे दादाजी
सर पे पगड़ी मूंछ बड़ी ,
हैं थोड़े से सख्त मगर ,
करते सबको प्यार बहुत
प्यारे प्यारे दादाजी ।

Wednesday, 24 July 2019

Maa Papa Hindi Quotes | Jugnu Kids



पापा हमको कहते हैं सूरज और चंदा
मम्मी कहती हमको आँखों के तारे
हर पल जिनकी आँखों में झिलमिल करते
मम्मी पापा हमको और
हम उनको प्यारे।


Wednesday, 22 May 2019

Falon ka Raja Aam | Jugnu Kids

स्वाद में खट्टा-मीठा आम, बात है इसमें कोई ख़ास
हर कोई देख इसे ललचाए, बिन खाए इसे रहा ना जाए
गर्मी के मौसम में आता, फलों का ये कहलाता राजा।

Friday, 12 April 2019

Nanaji | Grandfather Quotes

Nanaji


जिनकी गोदी में बैठ के दुनिया भूल जाते हैं
जिनकी ऊँगली पकड़ के चलना सीख़ जाते हैं
कभी घोड़ा तो कभी हाथी बनवाके उनसे
अपनी सारी इच्छाएं पूरी करवाते हैं
कितने प्यारे होते हैं नाना जी
जो हम पर ढेरों प्यार लुटाते हैं


Wednesday, 13 March 2019

बच्चों की मुस्कान - Smile of Kids | Jugnu Kids

मासूमियत सी हँसी दिल को खुश कर जाती है
उनकी खिलखिलाहट हर गम को भुला जाती है
दर्द कितना भी हो इस जहाँ में,
बच्चों की मुस्कान ही हर ज़ख्म मिटा जाती है।